मेघालयहिन्दी

मादक पदार्थ (Drugs) जब्द, एक गिरफ्तार

तुरा, 19 जनवरी।

मेघालय पुलिस (Meghalaya Police) के मादक पदार्थ (Drugs) विराेधी अभियान के दाैरान साउथ-वेस्ट गाराे हिल्स (South West Garo Hills ) जिले के आमपती से एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आमपती के गारोदोबा ओजीसी के तहत आमबाड़ी के पास मेघालय पुलिव के एंटी नार्काेटिक टास्क फाेर्स (ANTF) की एक टीम ने यह अभियान चलाया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान असम के दक्षिण सालमारा मानकाचर के कनैमारा निवासी मोहम्मद अख्तर हुसैन (32) के रूप में हुई है।

उसकी बाइक (AS 17J 2814) भी जब्त की गई है।

तलाशी के दौरान, उसके कब्जे से 101.37 ग्राम वजन की 992 याबा टैबलेट और 19.21 ग्राम वजन के दो साबुनदानी में संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई है।

NEWS DESK

Our NEWS DESK is a dedicated team of senior local reporters.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *