गुवाहाटी (Guwahati) के आइपीएस (IPS) अधिकारी हेमन्त लाेहिया (hemant Lohia) का जम्मू (Jammu) में कत्ल

न्यूज डेस्क। भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के 1992 बेच (1992 Batch) के अधिकारी हेमन्त कुमार लाेहिया (Hemant Lohia) की उनके जम्मू के उदयवाला इलाके में स्थित आवास में हत्या कर दी गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उनके घर पर कार्यरत नाैकर ने ही शीशे से उनका गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आराेपी नाैकर यासिर अहमत काे घटना मुख्य आरेापी माना है। घटना के बाद से ही वह फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे भारत-पाकिस्तान की सीमा से इटे इलाके से धर दबाेचा।

आपकाे बता दें कि हेमन्त कुमार लाेहिया (hemant Lohia), IPS का जन्म 17 जनवरी 1965 काे गुवाहाटी में हुआ था।

FeKozwUaYAAdrpR
Hemant Lohia (हेमन्त लाेहिया)

वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी के ताैर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदाें पर कार्यरत रह चुके हैं।

वे काफी समय तक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर रहे, लेकिन 2022 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पुनः जम्मू-कश्मीर लाैट आये।

इसके बाद इसी वर्ष अगस्त महीने में उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस का पुलिस महानिदेशक (जेल) पद पर नियुक्त किया गया।

FeMPfOJagAAraBr
हेमन्त लाेहिया (File)

जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी भी घटना के वक्त घर पर माैजूद थी। उनकी दाे सन्तान है, बेटी शादी के बाद लंदन रहते लगी व बेटे की शादी इस वर्ष दिसम्बर महीने में हाेनी तय हुई थी।

आपकाे बता दें कि हेमन्त कुमार लाेहिया गुवाहाटी (Guwahati) के आठगांव के मूल निवासी हैं। यहां अब भी उनके परिवार के लाेग रहते हैं।

उधर, असम पुलिस (Assam Police) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये असम के इस हाेनहार सुपुत्र की असामयिक मृत्यु पर गहरा शाेक व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि दी है।

साथ ही देखेंः

फिर दागदार हुई असम पुलिस! आराेपी से पैसे वसूलने के आराेप में चाैकी प्रभारी गिरफ्तार