हिन्दीअसम

रिश्वत लेते विजिलेंस के हाथाें गिरफ्तार सिंचाई विभाग का कार्यपालक अभियंता, कर्मचारी

विजिलेंस ने कार्यालय से जब्द किये 50 हजार नगद

सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध असम सरकार की कठाेर स्थिति जारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा के निर्देश पर घूसखाेर अधिकारी व कर्मचारियाें के खिलाफ विजिलेंस का अभियान जारी है।

इसी कड़ी में शुक्रवार काे विजिलेंस की टीम ने राज्य के सिंचाई विभाग के एक कार्यपालक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार किया गया है।

पकडे़ गये कार्यपालक अभियंता का नाम अकबर अली बताया गया है जाे कि ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकडे़ गये।

विजिलेंस की कार्यवाही

अकबल अली सिंचाई विभाग के ग्वालपाड़ा जिले के दुधनाेई स्थित पूर्व मंडल के कार्यपालक अभियंता के ताैर पर कार्यरत हैं।

उनके साथ ही विजिलेंस की टीम ने कार्यालय में कार्यरत मुख्य सहायक जगदीश राभा काे भी गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि बिल की राशि की एवज में एक ठेकेदार से 5 लाख रुपये की घूस मांगी गयी थी, जिसकी पहली किस्त के ताैर पर 50 हजार रुपये इस अधिकारी काे दिये गये।

हालांकि इस बारे में विजिलेंस काे पहले ही सूचना ठेकेदार ने दे दी थी, जिसके बाद भ्रष्ट अधिकारी काे पकड़ने के लिये विजिलेंस ने जाल बिछाया व रिश्वर लेते हुये रंगे हाथें धर दबाेचा।

यह भी देखेंः

अपने मंगेतर काे गिरफ्तार करने वाली दबंग सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ दाे FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *