हिन्दीअसम

एपीएससी के नव नियुक्त सदस्य भास्कर कलिता व देवराज उपाध्याय ने शपथ ली

हनी झांझरी। असम लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में हाल ही में नियुक्त किए गए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल भास्कर कलिता और असम पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक देवराज उपाध्याय ने आज राजभवन में पद व गाेपनीयता की शपथ ली।

Major General Bhaskar Kalita Sworn in as APSC Member 2

राजभवन के सभागार में दिन में 12.30 बजे आयाेजित कार्यक्रम में असम सरकार के मुख्य सचिव पवन कुमार बरठाकुर के संचालन में आयाेजित समारोह में नवनियुक्त दोनों सदस्याें को पद और गोपनीयता की शपथ असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई।

APSC Oath Taking Bhaskar Kalita

समारोह में असम लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण देव चौधरी, सदस्या नजरीन अहमद सहित कई सदस्य और अधिकारी, राज्यपाल के आयुक्त सचिव मीनाक्षी सुंदरम, राजभवन के कई अधिकारी, असम सरकार के कई उच्चपदस्थ अधिकारी, सैनिक कल्याण निदेशालय के पूर्व निदेशक, सेवानिवृत्त कमोडोर कमलेश चंद्र चौधरी सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।

APSC Oath Taking Deboraj Upadhyay

उल्लेखनीय है कि दक्षिण कामरूप के रामपुर में जन्मे मेजर जनरल भास्कर कलिता ने दिसंबर 2022 में शिलांग स्थित उत्तर पूर्व मंडल निदेशालय के अतिरिक्त संचालक प्रधान (ADG) के रूप में सेवानिवृत्ति ली थी। इसी तरह में बाक्सा जिले के उत्तरकुछि गांव में जन्मे और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा असम पुलिस के महानिरीक्षक के रूप में अक्टूबर माह में देवराज उपाध्याय ने सेवानिवृत्ति ली थी।

Major General Bhaskar Kalita Sworn in as APSC Member 1

दूसरी ओर राजभवन के सूत्रों के अनुसार, आज असम लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद भास्कर कलिता और देवराज उपाध्याय की नियुक्ति प्रभावी हो गई है।

Hani Jain

Hi, I'm Hani Jain, from Guwahati (Assam). I am working in the field of Electronic, Print and Digital Media for more than one decade.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *