गुवाहाटी (Guwahati) नगर निगम के मेयर और उप-मेयर का नाम घाेषित

सभी अटकलों को विराम लगाते हुए प्रदेश भाजपा ने गुवाहाटी (Guwahati) नगर निगम के मेयर व उप-मेयर के नामाें की घोषणा कर दी।

गुवाहाटी स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा की माैजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष भबेश कलिता ने नये मेयर व उप-मेयर के नाम की घाेषणा की।

लगातार तीन बार काउन्सिलर बनने वाले भूतपूर्व मेयर मृगेन शरणिया को दूसरी बार जीएमसी के मेयर का प्रभार दिया गया है।

G1 3
गुवाहाटी (Guwahati) नगर निगम के मेयर और उप-मेयर का नाम घाेषित 2

वहीं, पार्टी नेतृत्व ने स्मिता रॉय को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

गौरतलब है कि बीजेपी के सहयाेगी दल असम गण परिषद ने उप मेयर पर अपना प्रत्याशी देने की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने उसकी इस मांग पर पानी फेर दिया।

उधर, पार्टी की इस घाेषणा के बाद नाराज काउन्सिलर शशांक डेका ने पार्टी छाेड़ने का एलान कर दिया।

Leave a Comment