दर्दनाक! परीक्षा हाॅल में बेसुध हाेकर गिर पड़ी दसवीं की छात्रा, हुई मौत

न्यूज डेस्क। एक दर्दनाक घटना।

दसवीं कक्षा की एक छात्रा अचानक परीक्षा हॉल में ही गिर पड़ी, जिसके बाद उसकी माैत हाे गई।

छात्रा को विद्यालय प्रबंधन द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया।

G9

यह घटना असम के तिनसुकिया स्थित सौमारज्योति स्कूल में घटी है।

मृतक छात्र का नाम बिपांची बारबी गोगोई बताया गया है।

वह तिनसुकिया के माकूम ज्याेति नगर की निवासी है।

छात्रा की आकस्मिक मृत्यु की इस घटना से समूचे स्कूल में माहाैल गमगीन बना हुआ है।

छात्रा के शव पोस्टमॉर्टम के लिए तिनसुकिया सिविल अस्पताल भेजा गया है।

स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि छात्रा किसी भी तरह की बीमारी से पीड़ित नहीं थी।

Leave a Comment