अरुणाचल प्रदेशहिन्दी

Project Brahmank का 13वां स्थापना दिवस संपन्न

Brahmank परियाेजना के मुख्य अभियंता ने जताई शुभकामनाएं

BRO Project Brahmank Raising Day
File Image

विजयनगर, पूर्वाेदय संवाददाता, २९ जून। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने आज अपनी स्थापना की १३ वीं वर्षगांठ विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई। मालूम हाे कि अरुणाचल प्रदेश के इस्ट सियांग जिले के पासीघाट में ब्रह्मांक परियोजना (Project Brahmank) के मुख्य अभियंता (Chief Engineer) का मुख्य कार्यालय स्थित है।

मालूम हाे कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय के अथक प्रयास, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को चिन्हित करते देश की सेवा में समर्पित है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आज मुख्य अभियंता अजय मिश्रा ने परियोजना के सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं आकस्मिक भुगतान पाने वाले श्रमिकों तथा उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

ब्रह्मांक परियोजना ने जो उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की है, जो क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अनुयोजकता में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। ब्रह्मांक परियोजना हमेशा से ही एक आधारभूत संरचना परियोजना से उपर रहा है, यह अपने लोगों की एकता, कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रतीक है।

पिछले कुछ वर्षों में ब्रह्मांक समूह ने क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आवश्यक सड़कों और पुलों का सफलता पूर्वक निर्माण और रखरखाव किया है, जो कि प्रत्येक तकनीकी विशेषज्ञता और अटूट समर्पण का प्रमाण है। जैसा कि ब्रह्मांक परियोजना इस विशेष अवसर पर जश्न मना रहा है, यह उन बहादुर जवानों और आकस्मिक श्रमिकों को भी याद करने और सम्मानित करने का क्षण है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। ब्रह्मांक परियोजना उनके प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करता है और उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

मुख्य अभियंता परियोजना ने ब्रह्मांक परियोजना के प्रत्येक सदस्य के प्रति सराहना व्यक्त की, जिनके अथक प्रयासों, अटूट समर्पण और दृढ़ता ने सफलता के सच्चे स्तंभ स्थापित किए हैं और न केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है बल्कि राष्ट्र के प्रति उत्कृष्टता तथा प्रतिबद्धता की विरासत भी स्थापित की है।

Hani Jain

Hi, I'm Hani Jain, from Guwahati (Assam). I am working in the field of Electronic, Print and Digital Media for more than one decade.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *