মেঘালয়

मेजर जनरल भास्कर कलिता ने संभाला एनसीसी के पूर्वोत्तर मांडलिक प्रमुख का पदभार

न्यूज डेस्क। भारतीय सेना के मेजर जनरल जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुये नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय सेना भवन में अपनी सेवाएं दे रहे भास्कर कलिता को रक्षा मंत्रालय ने नेशनल केडेट कार्प्स (एनसीसी) के शिलांग स्थित पूर्वोत्तर मंडल के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर नियुक्त किया है।

इस अनुसार नवनियुक्त एडीजी मेजर जनरल भास्कर कलिता ने साेमवार को मेघालय के शिलांग स्थित एनसीसी के नॉर्थ ईस्ट मांडलिक मुख्यालय में पदभार संभाला।

श्री कलिता के कार्यालय में पद ग्रहण करने के दाैरान सेना के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, कोचों और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।

G3

गौरतलब है कि असम के एक अन्य मेजर जनरल अनंत भुइयां इससे पहले एडीजी के पद पर कार्यरत होने के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे। भास्कर कलिता जनरल भुइयां के बाद इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे असमिया हैं।

गौरतलब है कि कामरूप के विजयनगर पुलिस चाैकी के अंतर्गत रामपुर के निवासी भास्कर कलिता ने 1975 में ग्वालपाड़ा सैनिक स्कूल में पढ़ाई के लिए दाखिला लिया और 1980 में उत्तीर्ण होने के बाद 1981 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में पढ़ाई के लिए चयनित हुए।

Whats-App-Image-2021-09-06-at-1-54-29-PM

1985 में एनडीए से पास होने के बाद उन्होंने भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर सेना में करियर की शुरुआत की। इसके बाद अपनी योग्यता, कौशल और अनुभव से जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवायें दीं।

इसके बाद उन्हें 2017 में भारतीय सेना के तीसरे शीर्ष पद मेजर जनरल के पद पर प्राेन्नत किया गया। पिछले चार साल में अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सेना मुख्यालय सेना भवन में अपनी सेवाएं दीं।

गौरतलब है कि भास्कर कलिता रामपुर निवासी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी स्वर्गीय हरिकांत कलिता व सेवानिवृत्त शिक्षिका मालती कलिता के सुपुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *