असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ साेनू सूद, आज इन 3 जिलों में बांटेंगे राहत सामग्री

न्यूज डेस्क। असम ने ब्रह्मपुत्र व बराक नदियाें व उनकी सहायक नदियाें की बाढ़ ने इस बार भी कहर बरपाया है।

राज्य के अधिकतर जिलाें में बाढ़ की चपेट में आने से लाखाें लाेग बेघर हाे गये हैं व सैकड़ाें लाेगाें ने अपनी जान गंवाई है।

असम सरकार व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थायें, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ बाढ़ पीड़िताें के बचाव व राहत सामग्री वितरण में जुटे हैं।

इस बीच अभिनेता साेनू सूद की संस्था भी असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये आये आई है।

image 216
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ साेनू सूद, आज इन 3 जिलों में बांटेंगे राहत सामग्री 3

साेमवार, 27 जून काे असम के 3 जिलों में साेनू सूद फाउंडेशन राहत सामग्री बाट रही है।

लोगों के मुश्किल समय के दौरान अभिनेता साेनू सूद उनके साथ खड़े नहीं होंगे… यह असंभव सा लगता है।

काेविड महामारी के बाद से देश में लाखों लोगों के सुख-दुख को साझा करने वाले अभिनेता साेनू सूद असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद पहले भी करते आये हैं।

सानू सूद द्वारा संचालित सूद चैरिटी फाउंडेशन सोमवार को असम के तीन बाढ़ प्रभावित जिलों में सहायता वितरित करेगा।

इस बात को खुद अभिनेता शानू सूद ने ट्वीट किया है।

सानू सुदर फाउंडेशन बाढ़ से तबाह हुए होजाई, दरंग और मोरीगांव जिलों को सहायता प्रदान करेगा।

अभिनेता ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किया है।

हेल्पलाइन नंबर है 91022 91333.

मालूम हाे कि असम कई जिलों में अभी भी बाढ़ का कहर जारी है। हजारों परिवार बाढ़ से बेघर हो गए हैं।

राज्य में लाखाें लाेग 900 अलग-अलग शिविरों में शरण ले रहे हैं। राज्य में बाढ़ से अब तक 118 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, निर्देशक रोहित शेट्टी और अन्य ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है।

यह भी देखेंः

विधायक आवास से आम चुराने का दुस्साहस पड़ा महंगा, दुकानदार गिरफ्तार

GH1
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ साेनू सूद, आज इन 3 जिलों में बांटेंगे राहत सामग्री 4

1 thought on “असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ साेनू सूद, आज इन 3 जिलों में बांटेंगे राहत सामग्री”

Comments are closed.